[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सोनो में जदयू के भीतर अंतर्कलह, दो खेमे में बंटे कार्यकर्ता

सोनो में जदयू के भीतर अंतर्कलह, दो खेमे में बंटे कार्यकर्ता

0
सोनो में जदयू के भीतर अंतर्कलह, दो खेमे में बंटे कार्यकर्ता

सोनो. प्रखंड में जदयू का अंतर्कलह अब धरातल पर दिखने लगा है. पार्टी के कार्यकर्ता यहां दो खेमे में बांटता नजर आ रहा है. प्रखंड में दो लोग प्रखंड अध्यक्ष का दावा कर रहे हैं. नियाज़ अंसारी और गुरुदयाल यादव दोनों को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पद पर अनुमोदन करने से स्थिति बिगड़ गयी है. प्रखंड के कार्यकर्ता अपने अपने चहेते को समर्थन देने में जुट गये हैं. गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय जमुई में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो सहित पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी ने गुरुदयाल यादव को प्रखंड अध्यक्ष बनने पर उन्हें फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया तो वहीं गुरुवार को ही प्रखंड मुख्यालय सोनो में नियाज़ अंसारी का सम्मान बतौर प्रखंड अध्यक्ष समारोह पूर्वक पूर्व विधान पार्षद सह चकाई विस के पूर्व प्रत्याशी संजय प्रसाद के नेतृत्व में किया गया. दोनों ही जगहों पर प्रखंड के कार्यकर्ता अपने चहेते के सम्मान में उपस्थित थे. जिले में आयोजित गुरुदयाल यादव के सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के अलावे पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, प्रदेश महासचिव विजय कुमार मंडल, पूर्व प्रमुख जमुई अरुण कुमार सहित सोनो के पंचानंद सिंह, कुदरत अंसारी, चंद्रशेखर सिंह, शमीम अंसारी, मनोहर विश्वकर्मा, शंकर यादव, गजन यादव, जिप प्रतिनिधि अजय यादव, दिवाकर मंडल आदि मौजूद थे तो सोनो में आयोजित नियाज़ अंसारी के सम्मान समारोह में पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद के अलावे नसीरूद्दीन अंसारी, मनीर अंसारी, मुन्ना सिंह, मुकीम अंसारी, अफजाल अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भी कार्यकर्ता है जो इस परिस्थिति में उहाफोह की स्थिति में है और वे दोनों में से किसी सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए.

कैसे बनी स्थिति

दरअसल सोनो प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह के निधन के उपरांत खाली पड़े प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए बीते 2 अगस्त को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के पत्र के आलोक में रक्तरोहनिया के नियाज अंसारी को सोनो के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अनुमोदित किया. पुनः एक सप्ताह बाद ही आठ अगस्त को जिलाध्यक्ष के ही पत्र के आलोक में प्रदेश अध्यक्ष ने अगहरा निवासी गुरुदयाल यादव को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अनुमोदित कर दिया. महज एक सप्ताह के अंदर दो दो प्रखंड अध्यक्ष के अनुमोदन से सोनो में कार्यकर्ताओं के बीच खेमे बाजी शुरू हो गयी और जदयू के भीतर अंतर्कलह गहराने लगा.

जिलाध्यक्ष ने वीडियो जारी कर किया गुरुदयाल यादव का समर्थन

प्रखंड में पार्टी के भीतर बनी इस स्थिति और एक ही दिन दो लोगों को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सम्मानित करने की योजना को देखते हुए जदयू के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने वीडियो जारी कर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में गुरुदयाल यादव का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जदयू के सोनो प्रखंड अध्यक्ष गुरुदयाल यादव ही हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष के रूप में किसी अन्य का सम्मान समारोह आयोजित किया जाना सही नहीं है और ऐसे किसी सम्मान समारोह में यदि कार्यकर्ता शामिल होते है तो उनके विरुद्ध पार्टी के द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है. हालांकि उनके द्वारा जारी वीडियो निर्देश के बावजूद नियाज़ अंसारी के सम्मान समारोह में काफी लोग उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel