बीडी मजदूरों को किया गया जागरूक

बीड़ी मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री परमेश्वर यादव के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत रजौन पंचायत के करहरी गांव में एक बैठक की गयी.

By PANKAJ KUMAR SINGH | February 11, 2026 9:45 PM

सोनो. बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में बीड़ी मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री परमेश्वर यादव के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत रजौन पंचायत के करहरी गांव में एक बैठक किया गया. संघ के जिला उपाध्यक्ष मदन यादव व जिला मंत्री उपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस जागरूकता बैठक में बीड़ी कामगार महिला को उनके सुविधाओं के बाबत जागरूक किया गया. बीड़ी मजदूरों को तय न्यूनतम मजदूरी, उन्हें मिलने वाले पीएफ व बीमा की सुविधा के बारे में बताया गया. बीड़ी मजदूरों को परिचय पत्र मिलने की व्यवस्था के संदर्भ में भी बताया गया. संघ के लोगों ने बीड़ी मजदूरों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार को इस आशय का पत्र दिया गया है. बीड़ी मजदूरों को अपने हक के लिए आगे आना होगा. इस अवसर पर संघ के कई सदस्य मौजूद थे जिनमें जोहरा खातून, नगीना खातून, किरन खातून, रजिना खातून, गुड़िया खातून, शकीला खातून, शमीम खातून, सबीना खातून सहित अन्य शामिल थीं.