[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सरौन काली मंदिर पहुंचे डीएम नवीन, वार्षिक पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

सरौन काली मंदिर पहुंचे डीएम नवीन, वार्षिक पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

0
सरौन काली मंदिर पहुंचे डीएम नवीन, वार्षिक पूजा की तैयारियों का लिया जायजा
सरौन काली मंदिर में पूजा-अर्चना करते जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं उपस्थित मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य

30 जून को होने वाले महोत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति के साथ की समीक्षा, पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

चंद्रमंडीह से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Jamui Saroun Kali Temple: जमुई के जिलाधिकारी नवीन कुमार शनिवार को चकाई प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध सरौन काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आगामी वार्षिक पूजा महोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लिया.

मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी का स्वागत किया. मुख्य पुजारी तपस्वी पांडेय एवं दशरथ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई. पूजा के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

जिलाधिकारी ने कहा कि पदस्थापन के बाद से ही उन्हें सरौन काली मंदिर की धार्मिक महत्ता और ख्याति के बारे में जानकारी मिल रही थी. इसी कारण वे मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचे हैं.

30 जून के महोत्सव पर प्रशासन की नजर

डीएम ने बताया कि सरौन काली मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक पूजा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं. आगामी 30 जून को होने वाले वार्षिक महोत्सव और पूजा आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति के साथ विस्तृत चर्चा की गई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सफल आयोजन के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा.

पेयजल संकट दूर करने का आश्वासन

बैठक के दौरान मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर परिसर में पेयजल की समस्या उठाते हुए डीप बोरिंग कराने की मांग रखी. जिलाधिकारी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.

डीएम के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया. ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी जिलाधिकारी ने मंदिर की समस्याओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर इतनी गंभीरता दिखाई है, जिससे मंदिर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है.

मौके पर एडीएम रविकांत कुमार सिंह, आरओ वेदप्रकाश, सीओ राजकिशोर साह, राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार, रविशेखर, विनीत कुमार, अंचल अमीन अर्जुन रविदास, मुखिया प्रतिनिधि कारू राय, बंगटू यादव, उदय यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel