[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई सदर अस्पताल में 24 घंटे अलर्ट मोड पर डॉक्टर. इमरजेंसी में जानिए किसकी कब है ड्यूटी

जमुई सदर अस्पताल में 24 घंटे अलर्ट मोड पर डॉक्टर. इमरजेंसी में जानिए किसकी कब है ड्यूटी

0
जमुई सदर अस्पताल में 24 घंटे अलर्ट मोड पर डॉक्टर. इमरजेंसी में जानिए किसकी कब है ड्यूटी
Jamui Sadar Hospital

Jamui Sadar Hospital : सदर अस्पताल जमुई में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसीऔर एनेस्थीसिया विभाग के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन ने 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चलाने के लिए अलग-अलग पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की है ताकि मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

इमरजेंसी वार्ड में हर वक्त मिलेगी चिकित्सा सुविधा

अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. पहली पाली में डॉ अंशुल अनुराग मरीजों का इलाज संभालेंगे. दूसरी पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता की तैनाती की गई है, जबकि तीसरी पाली में डॉ अमित कुमार इमरजेंसी सेवा की जिम्मेदारी निभाएंगे.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दुर्घटना, अचानक तबीयत बिगड़ने, बुखार, सांस लेने में परेशानी या अन्य गंभीर स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी वार्ड पहुंच सकते हैं. यहां 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

महिला मरीजों के लिए अलग व्यवस्था

महिला मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. पहली पाली में डॉ श्वेता सिंह मरीजों का इलाज करेंगी. दूसरी पाली में डॉ स्निग्धा की ड्यूटी रहेगी, जबकि तीसरी पाली में डॉ खुश्बू सिंह महिला मरीजों की जांच और परामर्श देंगी.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े.

एनेस्थीसिया विभाग भी रहेगा पूरी तरह सक्रिय

सदर अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है. पहली पाली में डॉ रघुनंदन कुमार, दूसरी पाली में डॉ मनीष कुमार और तीसरी पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद अपनी सेवाएं देंगे.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन और गंभीर मरीजों के इलाज में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए एनेस्थीसिया विभाग को भी अलर्ट मोड में रखा गया है.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel