[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई झाझा-सोनो मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

झाझा-सोनो मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

0
झाझा-सोनो मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
जमुई सरकारी अस्पताल में घायल इलाज कराते हुए.
सोनो (जमुई) से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Jamui Road Accident: यात्रियों से भरा ई-रिक्शा झाझा से सोनो की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया.

दो लोग घायल, महिला की स्थिति चिंताजनक

दुर्घटना में घायल वृद्ध महिला की पहचान पैरा मटिहाना निवासी छोटन दास की पत्नी के रूप में हुई है. वहीं दूसरा घायल युवक केवाल फरियत्ता का रहने वाला बताया जा रहा है. दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो ले जाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

चालक वाहन लेकर मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी हुई है.

सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

एनएच-333 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम बात हो गई है. कई बार शिकायत के बावजूद गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

ALSO READ: दबंगों ने दंपती पर बरसाए लाठी-डंडे, आपसी रंजिश में पति-पत्नी घायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel