[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पुत्र को लेने जा रहे पिता को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार

पुत्र को लेने जा रहे पिता को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार

0
पुत्र को लेने जा रहे पिता को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार
सड़क हादसे में मृत बमबम सिंह के परिजन सदर अस्पताल में शोकाकुल अवस्था में.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

Jamui Road Accident: जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित बिजली ऑफिस के समीप सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी बमबम सिंह के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शव को सदर अस्पताल भिजवाया. सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

पुत्र को लेने जा रहे थे महिसौड़ी चौक

मृतक के पुत्र मोहित कुमार सिंह ने बताया कि वह परीक्षा देने पटना गए थे और सोमवार रात वापस लौट रहे थे. देर रात होने के कारण उन्हें घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला. इस कारण उनके पिता बाइक से उन्हें लेने महिसौड़ी चौक जा रहे थे.

इसी दौरान बिजली ऑफिस के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

घटनास्थल पर ही हो गई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बमबम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. फिलहाल ट्रैक्टर की पहचान नहीं हो सकी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है.

परिवार में मचा कोहराम

बमबम सिंह की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों ने फरार चालक की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel