सदर अस्पताल जमुई में आज विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा उपलब्ध

Jamui OPD Today: आई ओटी में डॉ. थनीष कुमार तथा जनरल ओटी में डॉ. मृत्यूंजय कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है. वहीं पैथोलॉजी विभाग में डॉ. मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ. राहुल राज तथा एनसीडी विभाग में डॉ. संजय राम सेवाएं देंगे.

By Shruti Kumari | June 9, 2026 8:40 AM

जमुई से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट:

Jamui OPD Today: सदर अस्पताल जमुई में मंगलवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित रहेंगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

पुरुष एवं विशेषज्ञ ओपीडी में ये चिकित्सक देंगे सेवा

पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ. खुबाईब आलम तथा दूसरी पाली में डॉ. सौरव कुमार सिंह मरीजों का उपचार करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ. विशाल आनंद, नेत्र ओपीडी में डॉ. गौरव हेंब्रम, डेंटल ओपीडी में डॉ. सौरव सुमन, मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी में डॉ. शुभम घोष तथा टीबी ओपीडी में डॉ. मनीष कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

पीडिया ओपीडी में डॉ. प्रतिक प्रिया तथा सर्जन ओपीडी में डॉ. एजाज अहमद मरीजों का इलाज करेंगे.

ऑपरेशन थिएटर एवं जांच विभाग की व्यवस्था

आई ओटी में डॉ. थनीष कुमार तथा जनरल ओटी में डॉ. मृत्यूंजय कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है. वहीं पैथोलॉजी विभाग में डॉ. मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ. राहुल राज तथा एनसीडी विभाग में डॉ. संजय राम सेवाएं देंगे.

एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. शैलेन्द्र कुमार तथा दूसरी पाली में डॉ. अजय कुमार नवजात शिशुओं की चिकित्सा व्यवस्था संभालेंगे.

इमरजेंसी सेवा रहेगी चौबीसों घंटे उपलब्ध

इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ. अमित कुमार, दूसरी पाली में डॉ. नवीनचंद्र गुप्ता तथा तीसरी पाली में डॉ. जीके सुमन मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने आपात स्थिति में सीधे इमरजेंसी कक्ष पहुंचने की सलाह दी है.

महिला ओपीडी में तीन पालियों में व्यवस्था

महिला मरीजों के उपचार के लिए महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ. खुशबू कुमारी, दूसरी पाली में डॉ. स्निग्धा तथा तीसरी पाली में डॉ. नम्रता सिन्हा की ड्यूटी लगाई गई है.

एनेस्थीसिया विभाग का रोस्टर जारी

एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ. राजीव रंजन प्रसाद, दूसरी पाली में डॉ. मनीष कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ. अजीत कुमार सेवाएं देंगे.

बिजली संबंधी शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

शहर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना उपभोक्ता 7763814452, 7763814453 एवं 7763818053 पर दे सकते हैं.