[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरे दो युवक, एक की हालत गंभीर, पटना रेफर

जमुई स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरे दो युवक, एक की हालत गंभीर, पटना रेफर

0
जमुई स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरे दो युवक, एक की हालत गंभीर, पटना रेफर
घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते परिजन व स्वास्थ्यकर्मी

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

Jamui news: किउल-जसीडीह रेलखंड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती ट्रेन से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना जमुई रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पहले हुई. हादसे के बाद रेल पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

घायलों की पहचान लखीसराय जिले के निवासी छोटू कुमार (पिता- गौरी यादव) एवं मोहन कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों युवक अपने परिजनों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में पूजा-अर्चना कर उपासना एक्सप्रेस से वापस लखीसराय लौट रहे थे.

गेट के पास बैठे थे दोनों युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रा के दौरान दोनों युवक ट्रेन के दरवाजे के समीप बैठे हुए थे. इसी दौरान जमुई स्टेशन पहुंचने से पहले अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण दोनों चलती ट्रेन से नीचे पटरी पर जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

रेल पुलिस की तत्परता से पहुंचाया गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन में तैनात रेल पुलिस के जवान सक्रिय हो गए. ट्रेन के जमुई स्टेशन पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया गया.

एक युवक की हालत गंभीर

सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान मोहन कुमार की स्थिति गंभीर पाई गई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं छोटू कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

रेलवे ने यात्रियों से की सावधानी बरतने की अपील

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा नहीं करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel