[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई के ककनचौर व मोहनपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, प्रभारी सचिव ने सुनीं जन समस्याएं

जमुई के ककनचौर व मोहनपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, प्रभारी सचिव ने सुनीं जन समस्याएं

0
जमुई के ककनचौर व मोहनपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, प्रभारी सचिव ने सुनीं जन समस्याएं
शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते जिला प्रभारी सचिव कौशल किशोर

लक्ष्मीपुर (जमुई) से नित्यानंद सिंह की रिपोर्ट:

Jamui news: विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत राज्य सरकार के निर्देश पर मंगलवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड की ककनचौर एवं मोहनपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराना था.

प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर तथा ककनचौर पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ककनचौर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बालमुकुंद प्रसाद ने की. ककनचौर पंचायत में शिविर का पर्यवेक्षण जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने किया, जबकि मोहनपुर पंचायत में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मोहन प्रसाद द्विज ने शिविर की निगरानी की.

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. लोगों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी के लिए कुल 22 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए.

ककनचौर सहयोग शिविर का निरीक्षण करने जिला प्रभारी सचिव कौशल किशोर, जिलाधिकारी नवीन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित कई वरीय पदाधिकारी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया.

शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सचिव कौशल किशोर ने कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है. उन्होंने लोगों से सहयोग शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्र लाभुकों तक इसकी सूचना पहुंचाने की अपील की.

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी शिविर के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को पंचायत स्तर पर इस तरह के सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel