जमुई में ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

Jamui news: जानकारी के अनुसार शिवशंकर कुमार पिकअप वाहन पर सामान लादकर देवघर जा रहे थे. इसी दौरान डुमरी के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी.

By Shruti Kumari | June 3, 2026 11:27 AM

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

Jamui news: जिले के डुमरी क्षेत्र के समीप हुए सड़क हादसे में पिकअप वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

घायल की पहचान बेगूसराय जिले के रामदीह गांव निवासी शिवशंकर कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है.

देवघर जा रहे थे सामान लेकर

जानकारी के अनुसार शिवशंकर कुमार पिकअप वाहन पर सामान लादकर देवघर जा रहे थे. इसी दौरान डुमरी के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. वहीं घायल चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने की मांग की है.