[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई में दादा का अधूरा सपना पोती ने किया पूरा, पायल की सफलता पर छलक उठीं पूर्व पुलिस अधिकारी की आंखें

जमुई में दादा का अधूरा सपना पोती ने किया पूरा, पायल की सफलता पर छलक उठीं पूर्व पुलिस अधिकारी की आंखें

0
जमुई में दादा का अधूरा सपना पोती ने किया पूरा, पायल की सफलता पर छलक उठीं पूर्व पुलिस अधिकारी की आंखें
जमुई में दादा का अधूरा सपना पोती ने किया पूरा

जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट.
Jamui News: नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला की रहने वाली पायल सिंह ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है. पायल की यह सफलता सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाने की कहानी नहीं, बल्कि दादा के अधूरे सपने को पूरा करने का भावुक सफर भी है. सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी वैद्यनाथ सिंह की आंखें उस वक्त भर आईं, जब उनकी पोती ने खाकी वर्दी पहनने का सपना सच कर दिखाया.

30 साल की सेवा, लेकिन अधूरा रह गया था सपना

वैद्यनाथ सिंह ने करीब 30 वर्षों तक बिहार पुलिस में सेवा दी थी. उनकी हमेशा इच्छा थी कि परिवार की अगली पीढ़ी में भी कोई पुलिस सेवा में जाए. हालांकि यह सपना उनके बेटे-बेटियों के जरिए पूरा नहीं हो पाया. अब उनकी पोती पायल सिंह ने कठिन मेहनत और संघर्ष के दम पर इस सपने को साकार कर दिया.

कबड्डी के मैदान से खाकी वर्दी तक का सफर

पायल सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, खेल के मैदान में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. वह कबड्डी की बेहतरीन खिलाड़ी हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं. पायल का कहना है कि खेल ने उन्हें अनुशासन, धैर्य और संघर्ष करना सिखाया. यही अनुभव प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में भी काम आया.

मां के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत

पायल के पिता पिंटू सिंह ने बताया कि बेटी की मां के निधन के बाद परिवार कठिन दौर से गुजरा, लेकिन पायल ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया और अपने लक्ष्य पर लगातार फोकस बनाए रखा. आज उनकी सफलता पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है.

बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

सुधांशु युवा क्लब बिहारी के संस्थापक सदस्य सह शिक्षक छोटू सिंह ने बताया कि पायल बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं. पढ़ाई और खेल दोनों में उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पायल की सफलता गांव और समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा है.

Also Read: बिहार के लाल ने बनाया ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां दिग्गज क्रिकेटर शेयर कर रहे हैं अपनी अनसुनी कहानियां, जानिए इसके बारे में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel