[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई में शैक्षणिक विज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

जमुई में शैक्षणिक विज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

0
जमुई में शैक्षणिक विज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
शैक्षणिक विज्ञान प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित छात्र, शिक्षक एवं अतिथि

आदर्श युवा प्रकोष्ठ के आयोजन में अंकुश प्रथम, राहुल द्वितीय और साजन तृतीय स्थान पर रहे

झाझा (जमुई) से ऋताम्बर सिंह की रिपोर्ट:

Jamui news: झाझा प्रखंड अंतर्गत बैजला पंचायत स्थित बाल संस्कार शाला केंद्र, मध्य विद्यालय परिसर में आदर्श युवा प्रकोष्ठ, गायत्री परिवार के तत्वावधान में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता में तिलवरिया, गमहरिया, सुग्वाउड़ान, तारखंजरी, बैजला, पैरगाहा, सरैया सहित कई गांवों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास का विकास करना था.

Whatsapp Image 2026 06 01 At 12.24.11 Pm
प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. परिणामों में अंकुश कुमार ने प्रथम, राहुल कुमार साव ने द्वितीय तथा साजन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

इस अवसर पर आदर्श युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा विद्यार्थियों को उनकी वास्तविक क्षमता का परिचय कराती है. प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानते हैं तथा आत्मविश्लेषण कर आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं.

उन्होंने कहा कि कई बार संसाधनों और मार्गदर्शन के अभाव में बच्चों की प्रतिभा सामने नहीं आ पाती. ऐसे में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती हैं. छोटी-छोटी प्रतियोगिताएं भी विद्यार्थियों के जीवन की दिशा बदल सकती हैं और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं.

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.

मौके पर नीतीश कुमार प्रिंस, रेलवे कर्मचारी राजीव रंजन, इंद्रदेव कुमार, राकेश कुमार, रूपेश, सोनू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel