[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमीन विवाद में पैक्स अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप, अध्यक्ष बोले- छवि धूमिल करने की साजिश

जमीन विवाद में पैक्स अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप, अध्यक्ष बोले- छवि धूमिल करने की साजिश

0
जमीन विवाद में पैक्स अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप, अध्यक्ष बोले- छवि धूमिल करने की साजिश
फाइल फोटो
गिद्धौर (जमुई) से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

Jamui News : थाना क्षेत्र के बनझुलिया गांव निवासी सुभाष कुमार वर्णवाल (पिता-अनिल मोदी) ने जमीन विवाद को लेकर गिद्धौर पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू पर मारपीट करने और मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाते हुए गिद्धौर थानाध्यक्ष को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है.

आवेदन में सुभाष कुमार वर्णवाल ने बताया है कि उनकी जमीन तीन नंबर रोड के समीप स्थित है. उनका आरोप है कि पतसंडा निवासी राजीव कुमार साव (पिता-गोपाल साव) ने उनकी जमीन से सटे भूखंड को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है. शिकायत के अनुसार, राजीव कुमार साव ने पास की कुछ जमीन खरीदी है, जिसके सामने 380 खाता की गैरमजरुआ सरकारी जमीन स्थित है. आरोप है कि उक्त सरकारी जमीन की घेराबंदी कर शिकायतकर्ता की जमीन की ओर जबरन दरवाजा खोल दिया गया.

सुभाष कुमार का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव और उनके पुत्र ने उनके साथ मारपीट की तथा उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने आवेदन में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

आरोप बेबुनियाद : पैक्स अध्यक्ष

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव ने कहा कि मामला पूरी तरह से बेबुनियाद है. उन्होंने बताया कि पैक्स गोदाम के निकट सरकारी जमीन पर मजदूरों द्वारा कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान शिकायतकर्ता मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, जिस पर उन्होंने आपत्ति जतायी. उनका दावा है कि मोबाइल छीनने की बजाय उसे जब्त कर गिद्धौर थाना को सौंप दिया गया था. उन्होंने कहा कि मारपीट का आरोप निराधार है और उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने की नीयत से ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं.

Jamui News : मामले की हो रही है जांच : थानाध्यक्ष

इधर, गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों के दावों और शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर, नहीं तो रद्द हो जाएगी दावेदारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel