सदर अस्पताल जमुई में आज कौन डॉक्टर देंगे इलाज? देखें ओपीडी से इमरजेंसी तक की पूरी ड्यूटी लिस्ट

Jamui Hospital OPD Today: जमुई में आज इलाज के लिए निकलने से पहले चेक करें लिस्ट, आज जमुई सदर अस्पताल में कौन-कौन डॉक्टर देंगे सेवाएं.

By Pratyush Prashant | June 18, 2026 7:21 AM

Jamui Hospital OPD Today: जमुई अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. ओपीडी, इमरजेंसी, महिला विभाग, लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में कौन डॉक्टर मौजूद रहेंगे, इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

OPD में आज इन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज

सदर अस्पताल के पुरुष ओपीडी में पहली और दूसरी दोनों पाली में डॉ एमके पंडित मरीजों का इलाज करेंगे. हड्डी रोग से संबंधित समस्याओं के लिए आर्थो ओपीडी में डॉ मनिषी आनंत उपलब्ध रहेंगे. आंख से जुड़ी बीमारियों के लिए डॉ नेहा सिंह आई ओपीडी में सेवाएं देंगी. वहीं दंत रोगियों का इलाज डॉ सौरव सुमन करेंगे.

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष की ड्यूटी लगाई गई है. टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार मरीजों को देखेंगे जबकि बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ अजय कुमार मौजूद रहेंगे.

इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर तैनात

आपात स्थिति में अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पूरी तरह सक्रिय रहेगी. पहली पाली में डॉ अंशुल अनुराग, दूसरी पाली में डॉ अमित कुमार और तीसरी पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता मरीजों का इलाज करेंगे. इससे दिन और रात दोनों समय आने वाले मरीजों को चिकित्सा सुविधा मिलती रहेगी.

महिला मरीजों और प्रसूताओं के लिए विशेष व्यवस्था

महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ निधी और दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं लेबर रूम में पहली पाली में डॉ शालिनी, दूसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा और तीसरी पाली में डॉ प्रियंका कुमारी प्रसूता महिलाओं की देखभाल करेंगी.

ऑपरेशन थिएटर और जांच सेवाएं भी रहेंगी चालू

सर्जरी से जुड़े मामलों के लिए सर्जन ओटी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी है. आंख के ऑपरेशन डॉ नेहा सिंह और हड्डी रोग से संबंधित ऑपरेशन डॉ विशाल आनंद करेंगे. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज, एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम और एसएनसीयू में डॉ अनुरंजन अपनी सेवाएं देंगे.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि संबंधित विभाग और डॉक्टर की जानकारी लेकर ही अस्पताल पहुंचें ताकि इलाज में समय की बचत हो सके.

Also Read: CM सम्राट चौधरी ने किया प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का शुभारंभ, बोले- हमारे बच्चे जहां जाएंगे वहां टॉप करेंगे