[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई में चेतना सत्र के दौरान सातवीं का छात्र हुआ बेहोश, भीषण गर्मी से स्कूलों में बढ़ी परेशानी

जमुई में चेतना सत्र के दौरान सातवीं का छात्र हुआ बेहोश, भीषण गर्मी से स्कूलों में बढ़ी परेशानी

0
जमुई में चेतना सत्र के दौरान सातवीं का छात्र हुआ बेहोश, भीषण गर्मी से स्कूलों में बढ़ी परेशानी
Jamui Heatwave News

Jamui Heatwave News: गिद्धौर (जमुई) से कुमार सौरभ की रिपोर्ट. जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हिट वेव का असर अब स्कूलों में साफ दिखाई देने लगा है. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मौरा में गुरुवार को चेतना सत्र के दौरान वर्ग सात का छात्र आयुष कुमार अचानक बेहोश हो गया. घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. शिक्षक और विद्यालय कर्मियों ने तत्काल छात्र को प्राथमिक उपचार दिया और उसके परिजनों को सूचना दी गयी.

प्रार्थना सत्र के दौरान बिगड़ी छात्र की तबीयत

जानकारी के अनुसार सुबह विद्यालय में चेतना सत्र चल रहा था. इसी दौरान सातवीं कक्षा का छात्र आयुष कुमार अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा. तेज गर्मी और उमस के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गया.

मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक विजय कुमार मंडल और अन्य शिक्षकों ने तुरंत छात्र को संभाला और प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद परिजनों को सूचना देकर छात्र को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है.

भीषण गर्मी से स्कूलों में बढ़ रही घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी पड़ रही है, जिससे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. स्कूलों में लगातार छात्रों और शिक्षकों के बेहोश होने की घटनाएं सामने आ रही हैं.

बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को भी प्राथमिक विद्यालय बानाडीह की एक शिक्षिका चेतना सत्र के दौरान हिट वेव की चपेट में आकर बेहोश हो गयी थीं. लगातार हो रही इन घटनाओं से अभिभावकों की चिंता बढ़ गयी है.

डॉक्टरों ने जारी की सावधानी की सलाह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने लोगों को भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप में अधिक देर तक रहने, शरीर में पानी की कमी और उमस के कारण हिट वेव का खतरा बढ़ जाता है.

चिकित्सकों ने बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाने, हल्का भोजन देने और तेज धूप से बचाने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके

Previous article मोतिहारी: लीची किसानों पर मौसम की मार, 19 करोड़ का कारोबार चौपट
Next article 45 साल पुराना होटल बना इतिहास, Bhagalpur में नगर निगम ने हटाया Rimjhim Hotel का मलबा
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel