[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई में स्नातक नामांकन के लिए छात्रों को बड़ी राहत, राजकीय डिग्री महाविद्यालय अलीगंज में बढ़ी अंतिम तिथि

जमुई में स्नातक नामांकन के लिए छात्रों को बड़ी राहत, राजकीय डिग्री महाविद्यालय अलीगंज में बढ़ी अंतिम तिथि

0
जमुई में स्नातक नामांकन के लिए छात्रों को बड़ी राहत, राजकीय डिग्री महाविद्यालय अलीगंज में बढ़ी अंतिम तिथि

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट

Jamui News : मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई राजकीय डिग्री महाविद्यालय इस्लामनगर, अलीगंज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जून से 13 जून 2026 तक कर दी है. इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय में नामांकन नहीं करा सके थे.

छात्रों को अलीगंज नहीं, सीधे मिर्जागंज पहुंचने की सलाह

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौरी शंकर पासवान ने बताया कि नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थियों को इस्लामनगर, अलीगंज जाने की आवश्यकता नहीं है. वर्तमान में नामांकन और सत्यापन की पूरी प्रक्रिया मिर्जागंज स्थित प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर से संचालित की जा रही है. इसलिए छात्र-छात्राएं सीधे मिर्जागंज पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन पूरा कर सकते हैं.

सही जानकारी नहीं मिलने से धीमी रही नामांकन प्रक्रिया

प्राचार्य ने बताया कि पिछले छह दिनों के दौरान नामांकन की प्रक्रिया अपेक्षित गति से नहीं चल सकी. इसका मुख्य कारण यह रहा कि कई विद्यार्थियों को महाविद्यालय के संचालन स्थल की सही जानकारी नहीं थी. कई छात्र इस्लामनगर और अलीगंज क्षेत्र में महाविद्यालय का पता खोजते रहे, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में मिर्जागंज स्थित विद्यालय परिसर पहुंचकर उन्होंने नामांकन कराया.

जरूरी दस्तावेज और जीरो फीस रसीद साथ लाना अनिवार्य

डॉ. पासवान ने विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को ध्यान दिलाया जिनका नामांकन शुल्क शून्य (Zero Fee) है. उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शुल्क भुगतान की जीरो पेमेंट रसीद डाउनलोड कर अवश्य रखें और सत्यापन के समय अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करें. दस्तावेजों की कमी होने पर नामांकन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

सभी चयनित छात्रों को दी गयी सूचना

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन के लिए चयनित सभी 93 विद्यार्थियों को दूरभाष के माध्यम से नामांकन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी गई है. प्राचार्य ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे 13 जून 2026 तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. यह विस्तारित अवधि छात्रों के लिए अंतिम अवसर मानी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel