[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई में दो लाख की लूट, जाने कैसे एक हवाई चप्पल ने पहुंचाया अपराधियों तक पुलिस को

जमुई में दो लाख की लूट, जाने कैसे एक हवाई चप्पल ने पहुंचाया अपराधियों तक पुलिस को

0
जमुई में दो लाख की लूट, जाने कैसे एक हवाई चप्पल ने पहुंचाया अपराधियों तक पुलिस को
जमुई पुलिस टीम

जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट.

Jamui Crime Story: झाझा में 17 अप्रैल की दोपहर सबकुछ सामान्य दिख रहा था. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर रोज की तरह लोगों की भीड़ लगी थी. कोई पैसे निकाल रहा था तो कोई बैंक का काम निपटाकर घर लौटने की जल्दी में था. इसी भीड़ में संसारपुर निवासी विशुनदेव यादव भी शामिल थे. उन्होंने बैंक से दो लाख रुपये निकाले और जैसे ही बाहर निकले, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया. लेकिन अपराधियों की पूरी प्लानिंग एक मामूली हवाई चप्पल के कारण ध्वस्त हो गई.

बैंक के बाहर पहले से मौजूद थे बदमाश

पुलिस जांच में सामने आया कि तीन अपराधी काफी देर से बैंक के आसपास अलग-अलग जगहों पर खड़े होकर लोगों पर नजर रख रहे थे. उनका मकसद ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाना था, जिसने बैंक से बड़ी रकम निकाली हो. जैसे ही विशुनदेव यादव बैंक से बाहर निकले, बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा शुरू कर दिया.

सुनसान सड़क पर हुआ झपट्टा

पहले अपराधियों ने दुर्गा मंदिर चौक के पास मौका तलाशा, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वे आगे बढ़ गए. जैसे ही एकडारा चौक के पास सड़क सुनसान मिली, बाइक सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

एक हवाई चप्पल ने बदल दी पूरी कहानी

भागने की जल्दबाजी में बाइक पर बैठे एक बदमाश के पैर से नीली हवाई चप्पल निकलकर सड़क पर गिर गई. अपराधियों ने उसे उठाने की कोशिश नहीं की. शायद उन्हें लगा होगा कि इतनी छोटी चीज से पुलिस कभी उन तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन यही चप्पल जांच का सबसे अहम सुराग बन गई.

सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

पुलिस ने घटनास्थल से मिली चप्पल को कब्जे में लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. फुटेज में बैंक के बाहर संदिग्ध युवकों की गतिविधियां दिखीं. इसके बाद मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी जांच के जरिए पुलिस बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र निवासी सनी मिश्रा तक पहुंच गई.

पूछताछ में टूटा आरोपी

पुलिस गिरफ्त में आने के बाद पहले सनी मिश्रा खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन सबूतों की मजबूत कड़ी के सामने वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सका. पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश कबूल कर ली. उसने बताया कि वे बैंक के अंदर से ही मोटी रकम निकालने वाले लोगों की रेकी कर रहे थे.

बाकी अपराधियों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. लूटे गए दो लाख रुपये की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. इस घटना ने यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी क्यों न करें, एक छोटी सी गलती भी उन्हें सलाखों तक पहुंचा सकती है.

Also Read: आज सिंगापुर जायेंगे लालू प्रसाद, कोर्ट से मिला परमिशन, 2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel