[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई Jamui News : जमुई ने बांका को 18 रनों से किया पराजित

Jamui News : जमुई ने बांका को 18 रनों से किया पराजित

0
Jamui News : जमुई ने बांका को 18 रनों से किया पराजित

जमुई.

श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका जोन का आठवां मैच शनिवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में बांका टीम बनाम जमुई टीम के बीच खेला गया. जमुई की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवर में सभी विकेट खो कर 150 रन बनाये. इसमें जमुई टीम के खिलाडी ऋतुराज ने नाबाद 39 रन, निशु यादव ने 34 रन, अर्णव कुमार ने 15 रन का योगदान दिया. बांका टीम के खिलाड़ी अभिजीत ओर अनुज ने 2-2 विकेट लिया जबकि संतोष, गौरव और प्रिंस ने 1-1 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने 35.5 ओवर में 132 रन ही बना सकी. बांका टीम के बल्लेबाज सुजल कुमार ने 32 रन और विनीत कुमार ने 30 रन का योगदान दिया. जमुई टीम के खिलाड़ी आयुष राज, विकास कुमार ने 3-3 विकेट लिया जबकि गजेंद्र, सुमित, रविकिशन ओर शिवम ने 1-1 विकेट लिया. इस प्रकार से जमुई की टीम ने 18 रनों से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जमुई टीम के खिलाड़ी आयुष राज को जमुई जिला क्रिक्रेट संघ के संयुक्त सचिव डॉ राकेश कुमार सिंह व सौरभ गोयल द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया. इस दौरान बीसीएल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान, राजेश कुमार, नितेश केशरी, सत्येंद्र सिंह, प्रकाश भालोटिया, मयंक मेहता, गौरीशंकर पाल, अमित कुमार के साथ-साथ कई खिलाड़ी उपस्थित थे. मैच में अंपायर की भूमिका में मुजफ्फरपुर निवासी सचिन कुमार और खगड़िया निवासी दीपक कुमार ने निभायी. जबकि स्कोरर सुमन कुमार व शुभम सिंह राजपूत थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel