[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

0
बाइक चोरी के अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

जमुई.

मलयपुर थाना पुलिस ने कुख्यात मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई के सहयोग से की गई. कार्रवाई में आठ कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी मलयपुर थाना कांड संख्या-186/25, 94/25 और 95/25 से जुड़ी हुई है, जिनमें चोरी की घटनाओं की जांच चल रही थी. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि चोरी के मामले की जांच के दौरान हमने छापेमारी कर जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के बगीचा कटौना से गौतम कुमार पिता कपिलदेव यादव, मलयपुर थाना क्षेत्र के ही बिचला कटौना से विभीषण कुमार पिता किशोरी यादव, बरियारपुर से विकास यादव पिता पूना यादव, लखीसराय जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के जानकीडीह से कृष्णा कुमार पिता योगेंद्र यादव, किउल थाना क्षेत्र के लाखोचक से राहुल कुमार पिता स्व अश्विनी यादव, चानन थाना क्षेत्र के भंडार गांव से राजकिशोर कुमार पिता दयानंद यादव, पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोंघी बरियारपुर निवासी ललन कुमार पिता सहदेव यादव तथा सौरभ कुमार पिता प्रमोद मंडल को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोंघी बरियारपुर और मलयपुर थाना क्षेत्र इलाके से चोरी की तीन बाइक बरामद किया गया है. इसके साथ ही 08 मोबाइल फोन और एक मास्टर चाबी शामिल भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि छापेमारी दल में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, रामानुज सिंह, पंकज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक प्रेम रंजन राय, जिला आसूचना इकाई जमुई के पीटीसी मनोज कुमार और किशन कन्हैया के साथ-साथ सशस्त्र बल की टीम शामिल रही. एसपी ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel