[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो पति ने मारपीट कर किया घायल

पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो पति ने मारपीट कर किया घायल

0
पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो पति ने मारपीट कर किया घायल

झाझा. थाना क्षेत्र के सुंदरीटांड़ गांव में एक पत्नी ने पति को शराब पीने से मना किया, तो पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया. लोगों के सहयोग से महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया. घायल महिला की पहचान सुंदरीटांड़ गांव निवासी सूरज चौधरी की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है. घायल महिला ने बताया कि मेरे पति कुछ काम नहीं करते हैं और सास के कुछ काम करने से ही परिवार का भरण पोषण होता है. पति अक्सर शराब पीकर घर आते हैं. मंगलवार की देर संध्या को पति शराब पीकर आये. जब मैंने ऐसा करने से रोका तो मारपीट कर घायल कर दिया. चिकित्सक ने महिला को खतरे से बाहर बताया है.

सड़क हादसे में सफाई कर्मी घायल: जमुई.

जमुई-खैरा मुख्य मार्ग स्थित इंदपे के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार सफाई कर्मी घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया. घायल सफाई कर्मी खैरा थाना क्षेत्र के नारियाना चांचो गांव निवासी दिलीप मलिक ने बताया कि मैं नगर परिषद में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता हूं. बुधवार को बाइक पर सवार होकर नगर परिषद जा रहा था. इसी दौरान इंदपे के समीप जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे मैं घायल हो गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel