[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई दो मैचों में भारत क्रिकेट क्लब व डीएनसीसी ने दर्ज की जीत

दो मैचों में भारत क्रिकेट क्लब व डीएनसीसी ने दर्ज की जीत

0
दो मैचों में भारत क्रिकेट क्लब व डीएनसीसी ने दर्ज की जीत

जमुई . जिला क्रिकेट लीग के तहत गुरुवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में खेला गया, जबकि दूसरा मैच सिकेरिया स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी के मैदान में आयोजित हुआ. पहला मैंच श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में भारत क्रिकेट क्लब जमुई और यंग ब्वायज झाझा टीम के खिलाडी़ के बीच खेला गया जिसमें भारत क्रिकेट क्लब जमुई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 340 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें मो तौफीक ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 124 रन बनाये, जबकि अनिकेश ने 48 रन और नीशू ने 35 रनों का योगदान दिया. यंग व्यायज झाझा की ओर से प्रियांशु ने तीन विकेट, जबकि राहुल ने दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग ब्वायज झाझा की टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाये. प्रियांशु ने 102 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि राहुल ने 73 रन और ओमप्रकाश ने 44 रन बनाये. भारत क्रिकेट क्लब की ओर से आसिफ ने तीन विकेट, जबकि आयुष आर्यन और सुमित ने एक-एक विकेट हासिल किया. इस तरह भारत क्रिकेट क्लब जमुई ने यह मुकाबला 75 रनों से जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मो तौफीक को दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका प्रिंस कुमार सिंह और सौरभ रावत ने निभाई, जबकि स्कोरर सुमन कुमार रहे. वहीं, दूसरे मुकाबले में सिकेरिया स्थित जेएस क्रिकेट ग्राउंड पर डीएनसीसी और ब्लैक डायमंड टीम के बीच खेला गया जिसमें डीएनसीसी ने ब्लैक डायमंड को 113 रनों से पराजित किया. डीएनसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में सभी विकेट खो कर 185 रन बनाये. टीम की ओर से सोनू कुमार ने 36 रन, रोशन कुमार ने 21 रन तथा अमन सुनील राज ने 21 रनों का योगदान दिया. ब्लैक डायमंड की ओर से रोहिताश ने तीन विकेट और सुरेश ने दो विकेट लिए. जवाब में ब्लैक डायमंड की टीम महज 16.4 ओवर में 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम की ओर से हृषिकेत ने 28 रन और आर्यन ने 10 रन बनाए. डीएनसीसी की ओर से संदीप रावत ने चार विकेट, शैलेश कुमार ने तीन विकेट तथा सोनू कुमार ने दो विकेट झटके. इस तरह डीएनसीसी ने 113 रनों से जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सोनू कुमार को दिया गया, जिन्होंने 36 रन बनाने के साथ दो विकेट भी हासिल किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel