[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बिचकोड़वा इलाके में बढ़ी मवेशी चोरी की घटनाएं, पशुपालक परेशान

बिचकोड़वा इलाके में बढ़ी मवेशी चोरी की घटनाएं, पशुपालक परेशान

0
बिचकोड़वा इलाके में बढ़ी मवेशी चोरी की घटनाएं, पशुपालक परेशान

चकाई. प्रखंड के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में चिंता बढ़ गयी है. हालात यह हैं कि ग्रामीण अब रात में जागकर अपने मवेशियों की निगरानी करने को मजबूर हो गये हैं. जानकारी के अनुसार, बीते रविवार रात बसबूटी गांव में चोरों ने दिलीप राय, व्यासदेव राय और पवन राय के गोहाल में बंधे गाय और बैल की चोरी कर ली. सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग रात के समय बोलेरो पिकअप लेकर गांव के पास पहुंचते हैं. वे सड़क किनारे वाहन खड़ा कर गांव में प्रवेश करते हैं और गोहाल से मवेशियों को खोलकर पिकअप में लादकर फरार हो जाते हैं. रविवार की रात जब लोगों को चोरी की भनक लगी तो बसबूटी के ग्रामीणों ने आसपास के गांवों को सूचना देकर पिकअप को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक तेज रफ्तार से सरौन बॉर्डर की ओर भाग निकला. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जाता है कि करीब दो सप्ताह पूर्व मरही इलाके में भी चार घरों से मवेशी चोरी की घटना हुई थी. लगातार हो रही इन घटनाओं से पशुपालकों में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश लोग मवेशी पालन से ही आजीविका चलाते हैं, ऐसे में चोरी की घटनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel