[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई उर्वरक लाइसेंस से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी मजबूती

उर्वरक लाइसेंस से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी मजबूती

0
उर्वरक लाइसेंस से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी मजबूती

जमुई . उर्वरक अनुज्ञप्ति ग्रामीण युवकों के लिए रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम साबित होंगी. उक्त बातें जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र जमुई के परिसर में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कही. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद जब ग्रामीण युवक उर्वरक की दुकान प्रारंभ करेंगे, तो उन्हें उर्वरकों की पूरी तकनीकी व व्यावहारिक समझ होगी. यही समझ उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायक बनेगी. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने की विधि, मिट्टी जांच की उपयोगिता, पोषक तत्वों के विभिन्न स्रोत, उनकी गणना, पोषक तत्वों की कमी के लक्षणों की पहचान एवं उनके निदान की जानकारी दी जायेगी. मौके पर इफको के जिला प्रबंधक विनय कर्ण ने कहा कि कार्यक्रम में व्याख्यान के साथ-साथ प्रायोगिक सत्र भी संचालित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों का समग्र क्षमता वर्धन हो सके. साथ ही प्रतिभागियों के लिए भ्रमण कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें वे किसानों के खेत पर जाकर प्रत्यक्ष चर्चा एवं परिचर्चा कर सकेंगे. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी समेकित पोषक तत्व प्रबंधन की बारीकियों को गहराई से सीखेंगे. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 54 ग्रामीण युवक भाग ले रहे हैं, जो प्रशिक्षण उपरांत उर्वरक विक्रेता के रूप में इसे रोजगार का साधन बनायेंगे. इससे न केवल युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा, बल्कि किसान परिवारों के बीच भी रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा. डॉ सिंह ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण में जमुई जिले के खैरा प्रखंड से प्रतिभागियों की संख्या अधिक है. उन्होंने कहा कि जमुई जिले का यह कृषि विज्ञान केंद्र बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना द्वारा संचालित है और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ इंद्रजीत सिंह द्वारा जमुई के किसानों पर विशेष ध्यान दिया जाता है. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार, इफको जिला प्रबंधक विनय कर्ण, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ प्रमोद कुमार, राजू कुमार, प्रक्षेत्र प्रबंधक रोहित सिंह सहित कुल 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel