[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई आइसक्रीम बेच रहे युवक पर तलवार से हमला, रेफर

आइसक्रीम बेच रहे युवक पर तलवार से हमला, रेफर

0
आइसक्रीम बेच रहे युवक पर तलवार से हमला, रेफर

बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आयी, जहां आइसक्रीम विक्रेता पर बदमाश ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पीड़ित का हाथ बुरी तरह कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. खून से लथपथ हालत में वह किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचा और उसी समय वहां से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक के काफिले को रोककर मदद की गुहार लगायी. घायल की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के चौरा निवासी उमेश पासवान के रूप में हुई है. उमेश पासवान ने बताया गांव-गांव घूमकर आइसक्रीम बेच अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं. शनिवार को भी वह रोज की तरह कटौना गांव में आइसक्रीम बेच रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति तलवार लेकर वहां पहुंचा और आइसक्रीम की गाड़ी एक संकरी गली में ले जाने को कहा. गली का रास्ता खराब होने के कारण उमेश ने गाड़ी ले जाने से मना कर दिया. बस इसी बात पर बदमाश आगबबूला हो गया और अचानक तलवार से उनके सिर पर वार कर दिया. हमले से बचने के लिए उमेश ने हाथ से वार को रोकने की कोशिश की, लेकिन तलवार सीधे उनके हाथ पर जा लगी. वार इतना जोरदार था कि उनके हाथ का आधे से ज्यादा हिस्सा कट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. किसी तरह हिम्मत जुटाकर घायल उमेश वहां से भागते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचा. संयोग से उसी वक्त पुलिस अधीक्षक का काफिला वहां से गुजर रहा था. घायल ने काफिले को रोककर मदद मांगी. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मलयपुर थाना पुलिस ने तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

बोले थानाध्यक्ष

इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel