[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई चकाई में देवता, ऋषि-मुनि, भूत-प्रेत व शिवगण बने बाराती

चकाई में देवता, ऋषि-मुनि, भूत-प्रेत व शिवगण बने बाराती

0
चकाई में देवता, ऋषि-मुनि, भूत-प्रेत व शिवगण बने बाराती

चकाई . महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में बीते रविवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. दिनभर जहां विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा, वहीं देर रात बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती का पाणिग्रहण वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया. चकाई के सबसे प्राचीन शिव मंदिर गोला दुःखिया महादेव शिव मंदिर में भव्य विवाहोत्सव का आयोजन किया गया. मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था. रात्रि लगभग 10 बजे मंदिर परिसर से बाबा भोलेनाथ की बारात नगर भ्रमण के लिए निकाली गयी.बारात में देवता, ऋषि-मुनि, भूत-प्रेत, नंदी और शिवगण के स्वरूप में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. बेंजो, डीजे, ताशा, ढोल-नगाड़े की गूंज पर बाराती जमकर थिरके और “दूल्हा सरकार भोलेनाथ की जय” के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा. शिव बारात गोला गांव स्थित मंदिर से निकलकर वनक्षेत्र कार्यालय, बुधवा बथान, चकाई मोड़, प्रखंड कार्यालय, जयप्रकाश चौक, निजी बस पड़ाव, नीचे बाजार होते हुए पुनः मंदिर पहुंची. वहां वाहननुमा सजे रथ पर विराजमान बाबा भोलेनाथ के स्वरूप का स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक रीति से दूल्हा परीक्षण किया और मंदिर में बने कोहवर में ले जाया गया. मंदिर के पुजारी समीर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का पाणिग्रहण संपन्न कराया. मंदिर पूजा समिति की ओर से बारातियों के लिए चाय, जलपान, शरबत एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा कानूनगो बंगला शिव मंदिर, रमचंद्रडीह, चकाई थाना, उरबा, महेश्वरी, बिचकोड़वा, करही, बसतपुर, सरौन, बटपार सहित प्रखंड के विभिन्न शिवालयों से भी भव्य बारात निकाली गई. देर रात तक विवाहोत्सव का आयोजन चलता रहा और पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूबा रहा. मौके पर पूजा समिति के सदस्य अमरनाथ चौधरी, रवि रंजन पांडेय, राजीव पासवान, धर्मवीर आनंद, राजीव केशरी, राजेश केशरी, अभिराज केशरी, शंभू केशरी, कैलाश पासवान, शीतल चौधरी, दीपक पासवान, चंदन केशरी, मोहन पासवान, मंटू साह, संजय गुप्ता, प्रदीप साह, टुनटुन पासवान, बबलू साह, राजकुमार राम, नवलु साह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel