सुविधा से ज्यादा परेशानी व खतरे का कारण बन गयी है बायपास सड़क
रोड से बड़े वाहनों के गुजरते ही कुछ दिखाई नहीं देता व सांस लेने में भी होती है दिक्कतगिद्धौर. गिद्धौर-कोल्हुआ जमुई बायपास रोड की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है. इलाके की लाइफ लाइन मानी जाने वाली यह सड़क अब गड्ढों और उड़ती धूल के कारण राहगीरों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जैसे ही कोई वाहन गुजरता है, धूल का घना गुबार उठता है. इससे सामने से आने वाले वाहन तक दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. खासकर दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.