[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सदर अस्पताल मुख्य द्वार पर अपराधियों ने गोली मारकर युवक को किया घायल, पटना रेफर

सदर अस्पताल मुख्य द्वार पर अपराधियों ने गोली मारकर युवक को किया घायल, पटना रेफर

0
सदर अस्पताल मुख्य द्वार पर अपराधियों ने गोली मारकर युवक को किया घायल, पटना रेफर
सदर अस्पताल में इलाजरत युवक.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट :

घायल युवक की पहचान महिसौड़ी निवासी दिनेश साह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई

Jamui News : जिले में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब अपराधी टाउन थाना से महज कुछ दूरी पर भी अपराधिक घटना को आराम से अंजाम देकर निकल जाते हैं. दरअसल शनिवार अहले सुबह सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप बैठे एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घटना उस समय हुई जब अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजन और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. गोली चलने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान शहर के महिसौड़ी निवासी दिनेश साह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. चिकित्सक के अनुसार गोली उसके बाएं जांघ में लगी और कमर के नीचे जाकर फंस गई.

कल्याणपुर निवासी सोनू यादव पर गोली मारने का लगाया आरोप

Jamui News : घायल सूरज कुमार ने कल्याणपुर निवासी सोनू यादव पर गोली मारने का आरोप लगाते हुये बताया कि घटना में श्रवण यादव समेत अन्य लोग भी शामिल थे. उसके अनुसार वह अपने भाई के साथी नुमर गांव निवासी दीपक कुमार की मौत की सूचना पर सदर अस्पताल आया था. शव देखने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर वह मुख्य द्वार के पास स्थित चाय दुकान की बेंच पर बैठा था. तभी एक अपाची और एक स्प्लेंडर बाइक से चार युवक पहुंचे बातचीत के दौरान अचानक सोनू यादव ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी.

गोली लगते ही अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई

गोली लगते ही अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई. सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. पुलिस ने घायल का फर्द बयान दर्ज कर लिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. बड़ा सवाल यह है कि जिस सदर अस्पताल में हर समय पुलिसकर्मी, मरीजों और परिजनों की आवाजाही रहती है, उसी अस्पताल के मुख्य द्वार पर अपराधी बेखौफ होकर गोलीबारी कर फरार हो गए. घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ALSO READ बिहार में इस दिन से निबंधन विभाग नहीं लेगा ऑफलाइन डॉक्युमेंट, पेपरलेस शुरू होगी रजिस्ट्री

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel