[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बालू लदे चार हाइवा जब्त, वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

बालू लदे चार हाइवा जब्त, वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

0
बालू लदे चार हाइवा जब्त, वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

बरहट. अवैध बालू परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना फ्लाइओवर ब्रिज के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना ढके बालू ले रहे चार हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया गया. जिला खनन पदाधिकारी केशव कुमार पासवान ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगातार शिकायत मिल रही थी कि बालू लदा हाइवा तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं और बालू को तिरपाल से ढंका नहीं जाता. तेज हवा में उड़ता बालू राहगीरों और बाइक सवारों के लिए परेशानी का कारण बनती है. इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग और मलयपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान कटौना फ्लाइओवर की ओर से आ रहे हाइवा नंबर BR 52G 2563, BR 52G 2564, BR 27G 9306 और BR 52G 2566 को रोककर जांच की गयी. जांच में पाया गया कि चारों वाहनों में बालू लदा था, लेकिन किसी पर भी नियमानुसार तिरपाल नहीं लगाया गया था. इसे खनन परिवहन नियमों का उल्लंघन मानते हुए सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर मलयपुर थाना लाया गया. खनन पदाधिकारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित वाहन मालिकों पर खनन नियमों के तहत जुर्माना लगाया जायेगा. इस दौरान मलयपुर थाना पुलिस, खनन विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel