[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी, लोगों को सतर्क रहने की अपील

अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी, लोगों को सतर्क रहने की अपील

0
अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी, लोगों को सतर्क रहने की अपील

झाझा. गर्मी के मौसम में आगलगी की घटना के मद्देनजर प्रखंड प्रशासन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीडीओ सुनील कुमार चांद ने रथ को रवाना करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण पाना और जन-धन की क्षति को कम करना है. अपील की कि आगजनी की किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 101 और 112 पर कॉल करें.जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देगा. वाहन में लगी एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों का प्रदर्शन किया जा रहा है. बीडीओ ने कहा कि गर्मी के दिनों में शॉर्ट सर्किट और लापरवाही के कारण आगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, बिजली उपकरणों के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल और अन्य जरूरी बचाव उपायों की जानकारी बेहद जरूरी है. पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी इस पहल की सराहना की और लोगों से जागरूक होकर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel