[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई रिसेप्शन में गूंजा फायर, आर्केस्ट्रा की महिला कलाकार हुई घायल

रिसेप्शन में गूंजा फायर, आर्केस्ट्रा की महिला कलाकार हुई घायल

0
रिसेप्शन में गूंजा फायर, आर्केस्ट्रा की महिला कलाकार हुई घायल

– हर्ष फायरिंग पर पुलिस का शिकंजा, तीन हिरासत में, हथियार की तलाश तेज

जमुई. जिले में शादी-विवाह के दौरान हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पुलिस की सख्ती के बाद भी लोगों में कानून का डर नहीं दिख रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव का है जहां बीते शुक्रवार की देर रात शादी के रिसेप्शन की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गयीं जब आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला कलाकार गोली के बारूद लगने से घायल हो गयी. गोली चलने की आवाज के बाद समारोह स्थल पर भगदड़ मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिये गये युवकों की पहचान लोहरा गांव निवासी राजेश कुमार, मनीष कुमार और नीतीश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला कलाकार नेपाल निवासी पप्पू सिंह की पुत्री पूनम कुमारी को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. शनिवार सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया है.

पुलिस कर रही जांच

बताया जाता है कि लोहरा गांव निवासी सतीश महतो के पुत्र का रिसेप्शन पार्टी चल रहा था. पार्टी में लखीसराय के महावीर आर्केस्ट्रा को बुलाया गया था. पार्टी के दौरान नेपाल की पूनम कुमारी डांस कर रही थी. इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दिया और गोली का बारूद डांसर के चेहरे पर लग गया, जिससे वह घायल हो गयी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की, हथियार लाइसेंसी था या अवैध, समारोह आयोजक की भूमिका क्या थी. डांस प्रोग्राम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं थी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

इन धाराओं में दर्ज हो सकता है केस

मामले में जांच के बाद आरोपितों पर आर्म्स एक्ट व आईपीसी की संगीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किये जाने की तैयारी है. पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. इस दौरान शामियाना में गोली चलने के कारण सुराग बना हुआ है. त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फायरिंग करने वाले की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जायेगी.

सतीश सुमन, सदर एसडीपीओ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel