[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई हथियार के बल पर मारपीट व लूटपाट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

हथियार के बल पर मारपीट व लूटपाट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

0
हथियार के बल पर मारपीट व लूटपाट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित धवठिया गांव के समीप हथियार से लैस चार बाइक सवार अपराधियों ने रास्ता रोकते हुए ट्रक चालक के साथ मारपीट व लूटपाट करने का प्रयास किया. पीड़ित ट्रक चालक सह धवठिया गांव निवासी मनोज कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि बीते रविवार देर शाम भागलपुर पीरपैंती से सीमेंट उतारकर खाली ट्रक से वापस पैरगाहा-कटहरा नदी के रास्ते झाझा की ओर से आ रहा था. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट के चार बाइक पर सवार हथियार से लैस आठ-दस अपराधियों ने रास्ता रोकते हुए मारपीट की. अपराधियों ने कहा कि पास में जो कुछ है जल्द निकाल दो लेकिन मेरे पास कुछ नहीं था. उन्होंने बताया कि मैंने घटना में संलिप्त आठ अपराधी की पहचान की, इसमें धमना गांव निवासी कुंदन कुमार यादव, राहुल कुमार, रंगा गांव निवासी उमेश यादव, बेलहर-बांका थाना क्षेत्र के सोताडीह गांव निवासी विक्की यादव, जोगियाटीला गांव निवासी श्रीकांत यादव, नीतीश कुमार, करहरा गांव निवासी कुलदीप है. जबकि अन्य अपराधियों की पहचना नहीं कर सका. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के आवेदन के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel