[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, भर्ती

आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, भर्ती

0
आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, भर्ती

जमुई. खैरा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में बीते सोमवार की देर रात आपसी विवाद में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को धारदार हथियार तथा लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया है. परिजन ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. घायल बानपुर गांव निवासी मो फिरोज खान ने बताया कि मेरे साले की शादी दस वर्ष पूर्व गांव के ही बिज्जी खान की बेटी से करवाया गयी थी. बेटी-दामाद के बीच जब भी किसी बात को लेकर झगड़ा होता तो बिज्जी खान इसका इल्जाम मुझपर लगाकर गाली-गलौज करता है. सोमवार की देर रात जब मैं बाइक से घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाये शेफ मोहम्मद उर्फ जुगनू, संजीदा खातून तथा कारा खान आंख में मिर्ची का पाउडर फेंक दिया. इसके उपरांत तलवार तथा लोहे की रॉड से मारपीट करने लगा. हो-हल्ला सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण पहुंचे तब उक्त सभी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. घायल द्वारा घटना की जानकारी खैरा थाना की पुलिस को दी गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel