[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई नवनिर्मित दीवार टूटने पर पिता-पुत्र को पीटा

नवनिर्मित दीवार टूटने पर पिता-पुत्र को पीटा

0
नवनिर्मित दीवार टूटने पर पिता-पुत्र को पीटा

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले में शनिवार की देर रात ई-रिक्शा की ठोकर से नवनिर्मित दीवार टूट गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने ई-रिक्शा चालक व उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व घायल को सदर अस्पताल लाया. यहां चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जबकि उसके पिता का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल आजाद नगर मुहल्ला निवासी मो बदरु जमा तथा उसका पुत्र मो माहिर है. बताया जाता है कि मो माहिर ई रिक्शा चला कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है. शनिवार की देर रात ई रिक्शा लेकर वह अपना घर जा रहा था. इसी दौरान गली में नवनिर्मित मकान की दीवाल में ठोकर लग जाने से दीवार टूट गयी. इससे आक्रोशित आजाद नगर निवासी मो राजा शेख, छोटू शेख, सोनू खान, लाल शेख, जीशान शेख ने मारपीट कर पिता पुत्र को घायल कर दिया. हालांकि घटना के बाद 112 नंबर की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो राजा शेख को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पटना रेफर मो माहिर की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel