[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

0
करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के बालाडीह गांव में मंगलवार की दोपहर बाद करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी. मृतक किसान बालाडीह गांव निवासी जवाहर मंडल के पुत्र उमेश कुमार मंडल है. परिजन ने बताया कि उमेश घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में पटवन करने गया था. इसी दौरान खेत में लगे एक बिजली के पोल में प्रवाह हो रहे बिजली के करेंट की चपेट में आ गया. काफी देर तक उमेश जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे बुलाने खेत गये तो देखा वह बिजली के पोल में सटा पड़ा है. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पोल से हटाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. उमेश की मौत की खबर मिलते ही परिजन सहित पूरे गांव में मातम छा गया. परिजन द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंची सदर थाना की पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पुरी कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया. उमेश की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुुुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel