[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई आधा दर्जन से अधिक सुपरफास्ट ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस में किया गया परिवर्तित

आधा दर्जन से अधिक सुपरफास्ट ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस में किया गया परिवर्तित

0
आधा दर्जन से अधिक सुपरफास्ट ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस में किया गया परिवर्तित

झाझा. पटना-हावड़ा मुख्य रेल खंड पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक सुपरफास्ट ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस में परिवर्तित कर दिया गया है. रेलवे बोर्ड ने उक्त मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या भी बदल दी है. जिसका परिचालन शुरू हो गया है. हालांकि उक्त रेलगाड़ियों का समय/ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बेहतर परिचालन एकरूपता के उद्देश्य से आसनसोल मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनों में बदलाव किया गया है. रेलगाड़ियों के नाम, मार्ग एवं समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. पीआरओ श्री सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12327/12328 उपासना एक्सप्रेस का नया नंबर 13035/13036 किया गया है. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चल रही है. गाड़ी संख्या 12369/12370 कुंभ एक्सप्रेस का नया नंबर 13037/13038 किया गया है. यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चल रही है. गाड़ी संख्या 12331/12332 हिमगिरि एक्सप्रेस का नया नंबर 13041/13042 किया गया है. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चल रही है.गाड़ी संख्या 12333/12334 विभूति एक्सप्रेस का नया नंबर 13047/13048 किया गया है. यह ट्रेन प्रत्येक दिन चल रही है. पीआरओ ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि टिकट बुकिंग एवं ट्रेन स्टेटस जांचते समय संशोधित ट्रेन नंबरों का ही उपयोग करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel