[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई स्कूल में गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

स्कूल में गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

0
स्कूल में गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

बरहट. डाॅ भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को बरहट प्रखंड के गुरमाहा व भोजहा गांव में महादलित परिवारों के समग्र विकास के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया. इन शिविरों में प्रखंड प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

गुरमाहा पंचायत में आयोजित शिविर में बीडीओ एसके पांडेय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया. प्रमुख रूप से ग्रामीणों ने वर्षों से चली आ रही पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्या को उठाया. इसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि पेयजल संकट जैसे मूलभूत विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा. शिविर में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर ही कई लोगों के आवेदन भी स्वीकार किये गये और कुछ मामलों में त्वरित समाधान किया गया.

विद्यालय निरीक्षण में अनियमितता उजागर, कार्रवाई की तैयारी

शिविर के दौरान ही ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके पांडेय और अंचलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने गुरमाहा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान छात्रों को बिना ड्रेस में देखकर अधिकारी नाराज हो गये और उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को फटकार लगायी. इसके साथ ही बच्चों से विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली गयी. इस दौरान बच्चों कॉपी किताब दिये.

वहीं निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि विद्यालय के पास खुद का भवन नहीं है. इसके बावजूद विद्यालय विकास मद की राशि का अवैध रूप से निकासी की गयी है. इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से जवाब तलब करते हुए स्पष्ट किया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है कि इससे पहले विद्यालय के पूर्व प्रभारी अरुण दिवाकर को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया जा चुका है.

विकास योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे

प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके पांडेय ने कहा कि डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत प्रखंड के महादलित परिवारों के सामाजिक और आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और कई योजनाओं के तहत आवेदन दिये गये हैं. कुछ मामलों में त्वरित कार्रवाई की गयी जबकि कुछ मामलों की जांच कर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में पायी गयी अनियमितताओं को लेकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती बरती जायेगी. शिविर में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के सीआरपीएफ 215 बटालियन के सहायक कमांडेंट प्रणब प्रकाश द्वारा व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel