[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सुकर पालन प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू

सुकर पालन प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू

0
सुकर पालन प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू

जमुई. जिले में किसानों की आजीविका को मजबूत बनाने तथा पशुपालन को व्यावसायिक स्वरूप देने के उद्देश्य से सुकर पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र जमुई में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. केंद्र प्रमुख डा सुधीर ने जानकारी देते हुए बताया कि जमुई जिले में पशुपालन किसानों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है. यहां किसान गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी के साथ-साथ सुकर पालन भी करते हैं. अब सुकर पालन को आधुनिक एवं व्यावसायिक तरीके से बढ़ावा देने के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण युवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एससी/एसटी वर्ग के ग्रामीण युवक आधार कार्ड के साथ नामांकन करा सकते हैं. नामांकन प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर किया जाएगा. दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग मिलाकर कुल 100 सीटें निर्धारित की गयी हैं. उन्होंने बताया कि इच्छुक युवक 23 फरवरी 2026 से कृषि विज्ञान केंद्र कार्यालय पहुंचकर आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर जमा कर सकते हैं. नामांकन प्रपत्र 28 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे. इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को वैज्ञानिक पद्धति से सुकर पालन की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel