[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई अनामांकित व ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर

अनामांकित व ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर

0
अनामांकित व ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर

शिक्षा सेवकों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गिद्धौर. प्रखंड संसाधन केंद्र गिद्धौर में शनिवार को प्रखंड अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा सेवकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. आयोजन बीईओ नीलेश कुमार के देखरेख में किया गया. कार्यशाला में डीईओ दयाशंकर सिंह ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए शिक्षा सेवकों के साथ संवाद किया. इस दौरान बीईओ नीलेश कुमार ने उनका स्वागत व सम्मान किया. कार्यशाला में शिक्षा विभाग द्वारा 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीईओ ने शिक्षा सेवकों को निर्देश दिया कि घर-घर सर्वे अभियान चलाकर अभिभावकों से जनसंवाद स्थापित करें और बच्चों की नियमित नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा शिक्षा से जुड़े, यह शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है. इसके लिए शिक्षा सेवक एवं विद्यालय प्रधान संयुक्त रूप से कार्य करते हुए अभिभावकों को जागरूक करें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. कार्यशाला में शिक्षा सेवकों को बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक वातावरण मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए दर्जनों शिक्षा सेवक उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel