[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई महिसौड़ी चौक पर दो टेंपू की भिड़ंत में वृद्ध महिला घायल, चालक फरार

महिसौड़ी चौक पर दो टेंपू की भिड़ंत में वृद्ध महिला घायल, चालक फरार

0
महिसौड़ी चौक पर दो टेंपू की भिड़ंत में वृद्ध महिला घायल, चालक फरार
घायल महिला

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट: शहर के व्यस्ततम महिसौड़ी चौक पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार टेंपू की ठोकर से टेंपू में बैठी एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय मीणा देवी (पति देबेन्द्र रावत) के रूप में की गई है. दुर्घटना के बाद आरोपी टेंपू चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा.

दांत का इलाज कराकर लौट रही थी महिला

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मीणा देवी अपने परिवार के साथ दांत का इलाज कराने के लिए जमुई शहर आई हुई थीं. चिकित्सक से परामर्श और इलाज कराने के बाद वह वापस घर जाने के लिए महिसौड़ी चौक पर एक टेंपू में बैठी थीं. बताया जाता है कि महिला का हाथ टेंपू की खिड़की से थोड़ा बाहर निकला हुआ था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार टेंपू ने उनके हाथ में जोरदार टक्कर मार दी.

सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला के हाथ में गंभीर चोट आई और वह दर्द से चिल्लाने लगी. चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस फरार टेंपू चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. चौक पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपू चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषी चालक का पता लगा लिया जाएगा.

Previous article अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, एक की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
Next article पटना कॉलेज के बंद होने की सूचना फर्जी : प्राचार्य
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel