तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, गमछा निकालने के दौरान हुआ हादसा

टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में तालाब में डूबने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मौत हो गयी. मृतक की पहचान अमरथ के पूर्व टोला निवासी इंद्रदेव यादव के रूप में की गयी है.

By PANKAJ KUMAR SINGH | March 28, 2026 9:25 PM

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में तालाब में डूबने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मौत हो गयी. मृतक की पहचान अमरथ के पूर्व टोला निवासी इंद्रदेव यादव के रूप में की गयी है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी और परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी देते मृतक के पुत्र दीना यादव ने बताया कि मेरे पिता इंद्रदेव यादव घर के समीप स्थित तालाब के किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज हवा चलने से उनका गमछा उड़कर तालाब में जा गिरा. गमछा निकालने के लिए वे तालाब में उतरे, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे संतुलन खो बैठे और डूबने लगे. आसपास के लोगो द्वारा काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को तालाब से बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है. बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.