[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई ट्रैक्टर के धक्के से बुजुर्ग घायल, रेफर

ट्रैक्टर के धक्के से बुजुर्ग घायल, रेफर

0
ट्रैक्टर के धक्के से बुजुर्ग घायल, रेफर

झाझा. लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत दिग्घी मोहनपुर गांव निवासी बुजुर्ग महेंद्र यादव ट्रैक्टर के धक्के से घायल हो गये. परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ नवाब ने बेहतर प्राथमिक उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल महेंद्र यादव के भतीजा गणेश यादव ने बताया कि मेरे बड़े पापा खेत में काम करवा रहे थे. इसी दौरान अचानक खेत में खड़ी ट्रैक्टर लुढ़क गया और मेरे बड़े पापा पर उसके चपेट में आ कर घायल हो गये. झाझा अस्पताल के चिकित्सक ने उनकी स्थिति नाजुक बताया.

वाहन के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति घायल

जमुई. लक्ष्मीपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग के कोहबरवा मोड़ के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी रामवरण मंडल ने बताया कि मैं बाइक से गंगटा जा रहा था इसी दौरान कोहबरवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुये फरार हो गया. इस दुर्घटना में मैं बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल रामवरण मंडल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel