पटेश नदी में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिडरोन पंचायत के हरचक गांव का मामला
By Prabhat Khabar News Desk |
October 6, 2024 10:45 PM
लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पिडरोन पंचायत के हरचक गांव स्थित नदी में डूबने से रविवार को आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शिवम कुमार मंगरार गांव स्थित अपने नाना के घर आया था और गांव के बच्चों के साथ पटेश नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह पानी में डूब गया. साथ नहा रहे बच्चों ने यह जानकारी उनके परिजनों को दी. इसके बाद उसे निकालने का प्रयास शुरू किया गया. घंटों मशक्कत के बाद शिवम का शव पानी से निकाला जा सका. इस दौरान काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये थे. शिवम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
