JAMUI NEWS : रतनपुर चौक से शराबी गिरफ्तार
शराब पीकर हो हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिद्धौर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
By AMIT KR SINHA |
May 3, 2026 4:32 PM
गिद्धौर जमुई से कुमार सौरभ की रिपोर्ट :
थाना क्षेत्र से गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग पर रतनपुर चौक के निकट रविवार दोपहर शराब पीकर हौ हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिद्धौर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार गिद्धौर पुलिस को शराब पीकर रतनपुर चौक पर एक व्यक्ति द्वारा हो हंगामा करने की सूचना मिली सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक के नेतृत्व में मौके पर रतनपुर चौक पहुंचे अवर निरीक्षक रंजीत राय द्वारा उक्त व्यक्ति को कब्जे में ले लिया, गिरफ्तार शराबी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव निवासी मनोज यादव पिता काजो यादव के रूप में हुई है. गिरफ्तार शराबी को शराब बंदी एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत थानाध्यक्ष राशि मालिक द्वारा मामले में कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस अभियान में अवर निरीक्षक के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
