[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई झाझा रेलवे क्षेत्र में शीघ्र ही सोलर प्लांट की स्थापना : डीआरएम

झाझा रेलवे क्षेत्र में शीघ्र ही सोलर प्लांट की स्थापना : डीआरएम

0
झाझा रेलवे क्षेत्र में शीघ्र ही सोलर प्लांट की स्थापना : डीआरएम

झाझा . दानापुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद कुमार गुरुवार को विशेष सैलून से अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ दानापुर व आसनसोल मंडल के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित दूधिजोर पुल तक रेलवे ट्रैक निरीक्षण किया. इसके बाद झाझा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां स्टेशन परिसर स्थित सभी कार्यालय का व्यापक स्तर से निरीक्षण किया. डीआरएम ने अप प्लेटफॉर्म पर स्थित स्टेशन मास्टर कार्यालय, मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय, रेलवे दूरभाष केंद्र, पार्सल कार्यालय, क्रू लॉबी, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर सहित रनिंग रूम, मेमू कारशेड और अन्य विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म पर स्थापित पानी टंकी को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. साथ ही, प्लेटफॉर्म पर पायी गयी कमियों को अविलंब दूर करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया.

स्टेशन के बाहर नव निर्मित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के समीप बैरियर लगाने, सीढ़ियों के चढ़ाव क्षेत्र को चौड़ा करने, स्टेशन परिसर के बाहरी हिस्से के चौड़ीकरण तथा पुराने जर्जर टिकट काउंटर भवन को हटाने के निर्देश भी दिये गये. रनिंग रूम के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने लोको पायलट व सहायक लोको पायलट को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के संकेत दिये. डीआरएम विनोद कुमार ने कहा कि सीमावर्ती रेलवे क्षेत्रों में बेहतर कार्य सुनिश्चित कर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि झाझा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं. झाझा रेलवे क्षेत्र में शीघ्र ही सोलर प्लांट की स्थापना की जायेगी. इसके अलावा सड़कों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार किया जायेगा.

मछली पालन व रोजगार से जोड़ने की योजना पर होगा कार्य

डीआरएम ने रेलवे तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर भी विचार करने की बात कही. उन्होंने बताया कि तालाब को निजी सहभागिता के माध्यम से विकसित कर मछली पालन एवं रोजगार से जोड़ने की योजना पर कार्य किया जाएगा. वहीं रेलवे स्टेशन क्लब एवं नूतन टॉकीज के जर्जर भवन के पुनर्विकास पर भी पहल की जाएगी, ताकि उसे विवाह भवन के रूप में विकसित कर आम लोगों के उपयोग योग्य बनाया जा सके. उन्होंने स्टेशन पर कोच इंडिकेटर सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया. इस दौरान दानापुर एवं किऊल मंडल के अधिकारी, स्टेशन मास्टर रविकांत माथुरी, टीआई रवि गुप्ता, आरपीएफ एसी राजीव कुमार तिवारी, आईओडब्ल्यू ओमप्रकाश, सीएचआई गिरीश कुमार सिंह, पावर हाउस फोरमैन अनिल कुमार, मेमू कारशेड के सीनियर डीईई क्रू नियंत्रक अभिनव कुमार, त्रिपुरारी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel