डीएम, एसपी ने लिया मतगणना केंद्र का जायजा, दिये आवश्यक निर्देश
प्रखंड के ग्यारह पंचायतों को लेकर हुए पैक्स चुनाव के बाद देर शाम चकाई स्थित किसान भवन में मतों की गिनती कार्य प्रारंभ किया गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
November 29, 2024 9:35 PM
चकाई. प्रखंड के ग्यारह पंचायतों को लेकर हुए पैक्स चुनाव के बाद देर शाम चकाई स्थित किसान भवन में मतों की गिनती कार्य प्रारंभ किया गया. मतदान के बाद मतगणना को लेकर अधकारी चौकस रहे. डीएम अभिलाषा शर्मा व एसपी चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार देर शाम मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित पदाधिकारी व मतगणना कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि मतगणना को लेकर जारी गाइड लाइन का अनुपालन आवश्यक है. अगर किसी के द्वारा इसका अनुपालन नहीं किया जाता है तो उन्हें दंड का भागी बनना पड़ेगा. इस दौरान एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह, एसडीपीओ व कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
