[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर: जमुई में मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षा बैठक

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर: जमुई में मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षा बैठक

0
अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर: जमुई में मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षा बैठक
बैठक में शामिल अधिकारी व समाजसेवी

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट

District Administration: जमुई. मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित जिला संवाद कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया.

मुहर्रम जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान मुहर्रम जुलूस, ताजिया विसर्जन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. प्रशासन ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है मुहर्रम

जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और अनुशासन का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. सभी विभाग समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की.

शांति समिति सदस्यों ने रखे सुझाव

Untitled Design 2026 06 25T143014.958
अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर: जमुई में मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षा बैठक 3

बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों ने भी विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया. इस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा.

सहयोग से सफल होगा पर्व

District Administration: प्रशासन ने जिलेवासियों से आपसी सौहार्द, शांति और सहयोग की भावना के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग से ही पर्व को सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा.

ALSO READ: सदर अस्पताल के जेनरेटर रूम से मिली प्रतिबंधित कफ सिरप की दर्जनों खाली बोतलें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel