[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बच्चों की प्रगति व नियमित उपस्थिति पर हुई विस्तार से चर्चा

बच्चों की प्रगति व नियमित उपस्थिति पर हुई विस्तार से चर्चा

0
बच्चों की प्रगति व नियमित उपस्थिति पर हुई विस्तार से चर्चा

-प्लस टू महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित गिद्धौर. प्रखंड स्थित प्लस टू महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा तथा विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित करना था. संगोष्ठी में शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की सीखने की क्षमता, विद्यालय में व्यवहार तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. अभिभावकों से घर पर सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने, नियमित स्वाध्याय को बढ़ावा देने और बच्चों की दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गयी. साथ ही विद्यार्थियों को खेल, पढ़ाई और पर्याप्त विश्राम के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गयी. विद्यालय प्रभार में कार्यरत शिक्षक उत्तम कुमार ने कहा कि जब शिक्षक और अभिभावक एक टीम की तरह कार्य करते हैं तो छात्र की प्रगति की संभावना दोगुनी हो जाती है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि कक्षा में निरंतरता ही बेहतर परिणाम की आधारशिला है. बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अपने सुझाव साझा किए तथा विद्यालय में हो रहे सुधारात्मक प्रयासों की सराहना की. संगोष्ठी का संचालन वरीय शिक्षक कृष्णकांत झा ने किया. इस अवसर पर शिक्षक कुंदन कुमार मंडल, पंकज कुमार, कपिलदेव मंडल, मनोज कुमार यादव, गरिमा, रणधीर कुमार सिंह, दशरथ मिस्त्री, विपुल कुमार, प्रिंस राज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel