डीआइजी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

बिहार सीआइडी के डीआईजी जयंतकांत ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए सफलता का मंत्र दिया.

By PANKAJ KUMAR SINGH | February 1, 2026 9:51 PM

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बिहार सीआईडी के डीआईजी जयंतकांत ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए सफलता का मंत्र दिया. डीआइजी जयंतकांत ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सोच, संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रक्रिया है. उन्होंने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्य और राष्ट्रप्रेम भी विकसित कर रहा है. स्वागत उद्बोधन में विद्यालय निदेशक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि डीआईजी जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए दिशा-सूचक होता है. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.