[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन होना बिहार के लिए उल्लास का क्षण- मुख्य सचिव

जमुई में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन होना बिहार के लिए उल्लास का क्षण- मुख्य सचिव

0
जमुई में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन होना बिहार के लिए उल्लास का क्षण- मुख्य सचिव

खैरा. आगामी 15 नवंबर को प्रखंड क्षेत्र की केंडीह पंचायत के बल्लोपुर गांव में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा तथा पुलिस महानिदेशक आलोक राज मंगलवार को जमुई पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बल्लोपुर गांव स्थित सभा स्थल का जायजा लिया. सुबह 11:00 बजे मुख्य सचिव तथा डीजीपी हेलीकॉप्टर से बल्लोपुर पहुंचे, जहां डीएम अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान पदाधिकारी ने सभा स्थल का जायजा लिया. मुख्य सचिव तथा डीजीपी ने पीएम आगमन को लेकर बनाये गये हेलीपैड, बैरिकेडिंग, मंच, प्रदर्शनी स्टॉल को लेकर बनाये जा रहे टेंट इत्यादि का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर बनाये गये हेलीपैड का भी जायजा लिया. इसके उपरांत जिले भर के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की और कई दिशा-निर्देश दिए. मौके पर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि बिहार के जमुई जिले के बल्लोपुर गांव में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, यह बिहार के लिए अत्यंत ही हर्ष और उल्लास का क्षण है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे तथा उनके आगमन को लेकर भी तैयारी की जा रही है. प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान जनजातीय जीवन शैली को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जायेगा. इसे लेकर भी तैयारी की जा रही है. इस दौरान पदाधिकारी करीब डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक बल्लोपुर में रहे और उन्होंने डीएम-एसपी सहित अधिकारियों से जानकारी हासिल की.

सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहेंगे- डीजीपी

पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सारी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. इसके अतिरिक्त जो स्थानीय फील्ड ऑफिसर हैं उनको भी सुरक्षा में लगाया गया है. डीजीपी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर, डीआइजी, डीएम-एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया जायेगा. उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान अतिरिक्त बलों की तैनाती की जायेगी तथा रूट लाइनिंग, ग्राउंड कंट्रोल एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए सारी व्यवस्थाएं की गयी है. पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा तथा सभी अधिकारियों को पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर रखा गया है. डीजीपी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा कर्मियों की जितनी भी आवश्यकता थी, उससे अधिक सुरक्षा कर्मी को तैनात किया जा रहा है, क्योंकि पीएम कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी. इस दौरान स्थिति नियंत्रण को लेकर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है, साथ ही पीएम सुरक्षा को लेकर जो प्रोटोकॉल हैं उस हिसाब से भी सुरक्षा व्यवस्था तय की जा रही है.

दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

सभा स्थल का जायजा लेने के लिए बल्लोपुर पहुंचे डीजीपी तथा मुख्य सचिव का हेलीपैड पर अधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया तो वही सुरक्षा कर्मियों के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इस दौरान जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel