[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई विकास शिविर में कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

विकास शिविर में कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

0
विकास शिविर में कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

अलीगंज. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के महादलित टोलों में शनिवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर लगाया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों ने मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया. अलीगंज, कैथा, दरखा, आढ़ा एवं मिर्जागंज पंचायत के महादलित टोलों में लगाये गये. इन शिविरों के माध्यम से जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, नली-गली योजना, नल-जल योजना एवं ई-श्रम कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ महादलित परिवारों को दिया गया. बीडीओ अभिषेक भारती एवं कार्यक्रम पदाधिकारी असलम हुसैन ने शिविरों का निरीक्षण करते हुए बताया कि विकास मित्रों की मदद से महादलित परिवारों को चिह्नित कर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है. मौके पर कई लाभुकों को जॉब कार्ड, राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गये. मौके पर विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, किसान सलाहकार, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, रोजगार सेवक सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों के माध्यम से महादलित समुदाय को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel